बुधवार, 4 नवम्बर 2026

RBI का बड़ा फैसला! 100-200 के नोट को दिए निर्देश

Written by: Best24News

Published:

 RBI New Instructions: RBI ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए 100 और 200 रुपये के नोटों की ATM के ज़रिए उपलब्धता बढ़ाने का फैसला लिया है. यह कदम खासतौर पर उन…


 RBI New Instructions: RBI ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए 100 और 200 रुपये के नोटों की ATM के ज़रिए उपलब्धता बढ़ाने का फैसला लिया है. यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए राहतभरा होगा जिन्हें खुदरा नकदी की जरूरत पड़ती है. लेकिन ATM से सिर्फ बड़े नोट ही मिलते थे.

Advertisement

दुकानदारों की परेशानी और ग्राहकों की मजबूरी

अक्सर दुकानदार UPI पेमेंट को प्राथमिकता देते हैं और खुदरा देने में असमर्थता जताते हैं, जिससे ग्राहक को मुश्किल होती थी. अब ATM से सीधे छोटे नोट मिल सकेंगे. जिससे बाजार में छुट्टे की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बैंकों और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटरों को आदेश
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे अपने एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोटों की निकासी सुनिश्चित करें. इस प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

30 सितंबर 2025 और 31 मार्च 2026 तक की समय सीमा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

RBI के आदेशानुसार:

30 सितंबर 2025 तक सभी बैंकों के कम से कम 75% एटीएम में एक कैसेट से 100 या 200 रुपये के नोट मिलने चाहिए.
31 मार्च 2026 तक, 90% एटीएम में यह सुविधा अनिवार्य रूप से लागू होनी चाहिए.
ATM में फेरबदल की नहीं होगी जरूरत
बैंकों को इसके लिए ATM में कोई बड़ी तकनीकी बदलाव नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि अधिकांश मशीनों में 100 और 200 रुपये के नोटों के लिए कैसेट पहले से मौजूद हैं. सिर्फ नियमित रूप से इन्हें भरने की ज़रूरत होगी.

धनबाद में 342 एटीएम, अब सभी में मिलेंगे छोटे नोट
धनबाद जिले में कुल 342 ATM हैं. जिनमें सबसे अधिक 130 SBI और 90 बैंक ऑफ इंडिया के हैं. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार के अनुसार अधिकांश ATM पहले से ही 100 रुपये के नोट वितरित करते हैं. अब 200 रुपये के नोट भी जल्द उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

क्या कहते हैं बैंक अधिकारी?
अमित कुमार जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक धनबाद ने कहा “RBI के आदेश के बाद सभी बैंक अपने ATM में 100 और 200 रुपये के नोट भरना सुनिश्चित करेंगे.” इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन क्षेत्रों में जहां खुदरा नकदी की समस्या बनी रहती है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp