मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Group Ticket Travel Rule: रेलवे विभाग का बड़ा फैसला ! ग्रुप टिकट पर रेल यात्रा करने वाले हो जाएँ सावधान

Written by: Best24News

Published:

Group Ticket Travel Rule: यदि आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ समूह में ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है.…


Group Ticket Travel Rule: यदि आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ समूह में ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रेलवे ने नए निर्देश जारी किए हैं जिनके तहत अब प्रत्येक यात्री को अपना पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है.

Advertisement

पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगी एंट्री और यात्रा की अनुमति
अब स्टेशन परिसर या प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए भी पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा, यात्रा के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ या आरपीएफ द्वारा पहचान पत्र की जांच की जाएगी. यदि कोई यात्री पहचान पत्र नहीं दिखा पाया तो जुर्माना वसूला जा सकता है या अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

अब एक पीएनआर पर सभी यात्रियों को दिखाना होगा ID
अब तक रेलवे में एक पीएनआर पर बुक छह यात्रियों में से किसी एक यात्री के पहचान पत्र को मान्य माना जाता था. लेकिन अब नया नियम कहता है कि हर यात्री को व्यक्तिगत रूप से पहचान पत्र साथ रखना होगा. चाहे वह एक ही टिकट (PNR) पर क्यों न हो. भीड़भाड़ के समय यह नियम और सख्ती से लागू किया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को बताया कारण
डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर इस सूचना को साझा किया है. उन्होंने बताया कि यह नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को और सुदृढ़ करने के लिए लागू किया गया है. रेलवे चाहता है कि ग्रुप में यात्रा करने वाला हर व्यक्ति सत्यापित और सुरक्षित हो.

बुकिंग के समय पहचान पत्र जरूरी नहीं
नया नियम यह स्पष्ट करता है कि टिकट बुकिंग के समय किसी भी यात्री का पहचान पत्र देना अनिवार्य नहीं है. लेकिन जब यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश करता है या ट्रेन में चढ़ता है, तब ID का होना अनिवार्य है. चेकिंग के समय अगर पहचान पत्र नहीं पाया गया तो आरपीएफ या टिकट स्टाफ जुर्माना लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp