सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Punjab Water : पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, अब राजस्थान को दिया जाएगा अतिरिक्त पानी

Written by: Best24News

Published:

Punjab Water :  पंजाब में पानी के बंटवारे को लेकर हालात लगातार चर्चा में हैं. जहां एक ओर पंजाब सरकार ने हरियाणा को पानी देने से साफ इनकार कर दिया है, वहीं…


Punjab Water :  पंजाब में पानी के बंटवारे को लेकर हालात लगातार चर्चा में हैं. जहां एक ओर पंजाब सरकार ने हरियाणा को पानी देने से साफ इनकार कर दिया है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान को अतिरिक्त पानी देने का आदेश जारी कर दिया गया है. यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद लिया है.

Advertisement

राजस्थान को सेना के लिए मिला अतिरिक्त पानी

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने राजस्थान को “राज्य में सैन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए” अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजस्थान ने पंजाब के कोटे से अतिरिक्त पानी मांगा है क्योंकि वहां की सीमा पर भारतीय सेना की तैनाती है. जब बात देशहित की आती है, तो पंजाब कभी पीछे नहीं हटता.”Punjab Water

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

देश की सेना के लिए पंजाब हमेशा तैयार: सीएम मान
सीएम मान ने अपने संदेश में कहा, “देश की बहादुर सेना के लिए हमारा पानी ही नहीं, खून भी हाजिर है. सेना की जरूरतों को सर्वोपरि मानते हुए मैंने तत्काल अतिरिक्त पानी भेजने के आदेश दिए हैं.” उन्होंने यह भी जोड़ा, “राष्ट्रीय हितों के लिए पंजाब कोई भी कुर्बानी दे सकता है.”

Bhagwant-Mann-water-decision

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हरियाणा के साथ लंबे समय से चल रहा है जल विवाद

वहीं दूसरी ओर, हरियाणा को पानी देने को लेकर पंजाब का रुख सख्त बना हुआ है. जल बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है. गुरुवार को सीएम मान ने नांगल डैम का दौरा किया और वहां भी उन्होंने साफ कहा कि “पंजाब कानूनी रूप से पूरी तरह सही है.”

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड पर भी पंजाब सरकार का कड़ा रुख
सीएम मान ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) इस मसले को हाईकोर्ट में ले गया, जबकि ऐसा हरियाणा को करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि BBMB की कार्यप्रणाली स्वतंत्र रूप से नहीं चल सकती, क्योंकि इस परियोजना में पंजाब की 60% हिस्सेदारी है.Punjab Water

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

नांगल डैम पर पंजाब ने लिया नियंत्रण
पंजाब सरकार ने दावा किया है कि नांगल डैम कंट्रोल रूम की चाबियां अब उसके पास हैं और BBMB का बांध पर कोई अधिकार नहीं बचा है. पंजाब पुलिस ने डैम के कंट्रोल स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.

 

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, हरियाणा-पंजाब तनाव बरकरार
इस घटनाक्रम के बाद से नांगल डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. पंजाब पुलिस ने डैम के आसपास के इलाके को सील कर दिया है. वहीं हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर तकरार और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.Punjab Water

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp