बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Electricity Department: हरियाणा में बिजली विभाग का बड़ा फैसला, इन लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Written by: Best24News

Published:

Electricity Department: हरियाणा में बिजली विभाग कड़ा फैसला लेते हुए उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने जा रहा है, जिनके नाम पर एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं। बिजली विभाग द्वारा ऐसे घरों…


Electricity Department: हरियाणा में बिजली विभाग कड़ा फैसला लेते हुए उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने जा रहा है, जिनके नाम पर एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं। बिजली विभाग द्वारा ऐसे घरों की पहचान की जाएगी।

Advertisement

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ऐसे मकानों में अतिरिक्त कनेक्शन मिलने पर उन्हें रद्द कर देगा और केवल एक कनेक्शन को ही जारी रखेगा। प्रदेश के बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

हरियाणा के बड़े शहरों में लोग एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन ले रहे हैं, जिससे बिजली निगम को भारी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में निगम मुख्यालय की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विभाग करेगा सख्त कार्रवाई

बिजली विभाग ने उन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मासिक न्यूनतम शुल्क खत्म किया था, जिनके पास 2 किलोवाट तक का कनेक्शन था और जो 100 यूनिट तक बिजली की खपत करते थे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसी कारण प्रदेश में कई लोगों ने अपना बिजली का बिल कम करने के लिए एक से ज्यादा बिजली कनेक्शन ले लिए थे। इससे बिजली विभाग को हर महीने भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था।

लेकिन अब बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने 2 या 2 से अधिक बिजली कनेक्शन ले रखे हैं। जल्द ही विभाग ऐसे घरों की पहचान करेगा और उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp