गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Education Plan: पंजाब मे गर्मी की छुट्टियों से पहले बड़ा फैसला, स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर

Written by: Best24News

Published:

New Education Plan: पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 31 मई को पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित करने का फैसला किया है. यह बैठक 2 जून से शुरू होने…


New Education Plan: पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 31 मई को पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित करने का फैसला किया है. यह बैठक 2 जून से शुरू होने वाली गर्मी की छुट्टियों से ठीक पहले होगी. इसका मकसद विद्यार्थियों की छुट्टियों के दौरान पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखना और अभिभावकों को होमवर्क व आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है. New Education Plan

Advertisement

सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य होगी मीटिंग
इस पैरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में एक साथ होगा. 31 मई को स्कूलों में छुट्टी नहीं होगी ताकि इस महत्वपूर्ण बैठक को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके. इसमें विद्यार्थियों के प्रदर्शन, अभिभावकों की भागीदारी और छुट्टियों के शैक्षणिक उपयोग पर विशेष जोर रहेगा.

छुट्टियों में मिलेगा पढ़ाई का होमवर्क
बैठक में अभिभावकों को विद्यार्थियों के लिए दिए गए होमवर्क की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. स्कूल शिक्षक अभिभावकों से आग्रह करेंगे कि वे बच्चों को समय पर होमवर्क पूरा करवाएं ताकि वे छुट्टियों के दौरान भी पढ़ाई से जुड़े रहें. New Education Plan

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आगामी टेस्ट का सिलेबस भी होगा साझा
इस मीटिंग के दौरान 15 जुलाई तक लिए जाने वाले बाई-मंथली टेस्ट का सिलेबस भी अभिभावकों को बताया जाएगा. इसका मकसद है कि छात्र टेस्ट की तैयारी पहले से ही शुरू करें, ताकि पढ़ाई में कोई बाधा न आए.

‘मिशन समर्थ’ के तहत मिलेगी डिजिटल मदद
कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘मिशन समर्थ’ योजना के तहत वीडियो लेक्चर और अभ्यास प्रश्न उपलब्ध कराए जाएंगे. बैठक में इन संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी, ताकि बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

SCERT ने दिए हैं भागीदारी बढ़ाने के निर्देश
SCERT (State Council of Educational Research and Training) की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक अभिभावक बैठक में शामिल हों. इसके लिए अभिभावकों को सूचित करने की विशेष व्यवस्था की जाएगी.

छुट्टियों के दौरान भी पढ़ाई बनी रहे प्राथमिकता
पंजाब सरकार का यह कदम यह दिखाता है कि गर्मी की छुट्टियों में छात्रों की पढ़ाई को लेकर सरकार गंभीर है. यह योजना इस उद्देश्य से बनाई गई है कि छात्रों की अकादमिक गति बाधित न हो और वे छुट्टियों में भी सकारात्मक रूप से व्यस्त रहें.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp