गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, इस जिले को मिलेगी मुफ्त बिजली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के रोहतक में मॉडल सोलर विलेज विकसित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के…


Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के रोहतक में मॉडल सोलर विलेज विकसित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत होने वाली मॉडल सोलर विलेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के 44 गांवों का चयन किया गया है।Haryana News

Advertisement

जानकारी के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्देशानुसार मॉडल सोलर विलेज के लिए चयनित गांवों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों को सौर ऊर्जा का बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए पुरस्कार के तौर पर 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर जिले में सौर ऊर्जा से लैस गांवों का विकास करना है। गांवों में ऊर्जा के लिए हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।Haryana News

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज प्रतियोगिता के लिए जिले के 44 गांवों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को सौर ऊर्जा का बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इन गांवों का हुआ चयन

इस योजना के तहत जिले के 44 गांवों का चयन आदर्श सौर गांव प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को सौर ऊर्जा अवसंरचना विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले के चयनित गांवों में टिटौली, चिड़ी, सांघी, खिड़वाली, इस्माइला 11बी, खरावर, भालोट, जसिया, हसनगढ़, रुडकी, समचाना, रिठाल फौगाट, गांधरा, मकड़ौली कलां, पाकसमा, किलोई दोपाना, किलोई खास, कंसाला, घरौंठी, बहु अकबरपुर, फरमाणा खास, लाखनमाजरा, गिरावड़, किशनगढ़ शामिल हैं। मदीना कोर्सन, मदीना घिंडरान, निंदाना तिगरी, मोखरा खास, सीसर खास, खरकड़ा छाजन, भैणी महाराजपुर, बैंसी, बहलबा, मोखरा खेड़ी, काहनौर, बालंद, सुंडाना, बनियानी, करौंथा, निंगाना, कटेसरा, पिलाना और रिटौली।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp