सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, इन गांवों को मिलेगी मुफ्त बिजली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के रोहतक में मॉडल सोलर विलेज विकसित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के…


Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के रोहतक में मॉडल सोलर विलेज विकसित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत होने वाली मॉडल सोलर विलेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के 44 गांवों का चयन किया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्देशानुसार मॉडल सोलर विलेज के लिए चयनित गांवों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांवों को सोलर ऊर्जा का बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए पुरस्कार के तौर पर 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर जिले में सोलर से लैस गांवों का विकास करना है। गांवों में ऊर्जा के लिए हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज प्रतियोगिता के लिए जिले के 44 गांवों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को सोलर ऊर्जा का बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

इन गांवों का हुआ चयन

इस योजना के तहत जिले के 44 गांवों का चयन आदर्श सौर गांव प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव को सौर ऊर्जा अवसंरचना विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिले के चयनित गांवों में टिटौली, चिड़ी, सांघी, खिड़वाली, इस्माइला 11बी, खरावर, भालोट, जसिया, हसनगढ़, रुडकी, समचाना, रिठाल फौगाट, गांधरा, मकड़ौली कलां, पाकसमा, किलोई दोपाना, किलोई खास, कंसाला, घरौंठी, बहु अकबरपुर, फरमाणा खास, लाखनमाजरा, गिरावड़, किशनगढ़ शामिल हैं। मदीना कोर्सन, मदीना घिंडरान, निंदाना तिगरी, मोखरा खास, सीसर खास, खरकड़ा छाजन, भैणी महाराजपुर, बैंसी, बहलबा, मोखरा खेड़ी, काहनौर, बालंद, सुंदाना, बनियानी, करौंथा, निंगाना, कटेसरा, पिलाना और रिटौली।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp