गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

UPI यूज़र्स के लिए बड़ा ऐलान, अब पेमेंट पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Written by: Best24News

Published:

UPI Benefit: भारत में डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने क्रांति ला दी है. आज देश के छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और यहां तक कि रिक्शा चालक भी…


UPI Benefit: भारत में डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने क्रांति ला दी है. आज देश के छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और यहां तक कि रिक्शा चालक भी UPI से पेमेंट स्वीकार कर रहे हैं. यह सुविधा, सुरक्षा और सरलता के चलते न केवल भारत में बल्कि अब कई अन्य देशों में भी इस्तेमाल होने लगी है. सरकार अब इस व्यवस्था को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एक नई स्कीम लाने की तैयारी कर रही है. UPI

Advertisement

क्या है प्रस्तावित योजना?
उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से तैयार किए जा रहे प्रस्ताव के अनुसार, अगर कोई उपभोक्ता 100 रुपये की खरीदारी पर UPI से भुगतान करता है, तो उससे सिर्फ 98 रुपये वसूले जाएंगे. यानी, उसे 2 रुपये का प्रत्यक्ष कैशबैक मिलेगा. इसका उद्देश्य डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की तुलना में UPI को अधिक लाभदायक बनाना है.

क्रेडिट कार्ड और UPI किसमें है ज़्यादा फायदा?
क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2-3% MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगता है. यानी अगर आप किसी दुकानदार को 100 रुपये का भुगतान करते हैं, तो उसे सिर्फ 97-98 रुपये मिलते हैं. वहीं, UPI ट्रांजैक्शन पर कोई MDR नहीं लगता. दुकानदार को पूरी राशि मिलती है. अब सरकार इस लाभ को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का तरीका खोज रही है, ताकि लोग UPI को प्राथमिकता दें.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जून 2025 में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
PaymentsJournal की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस स्कीम पर अमल से पहले जून 2025 में एक बड़ी बैठक करेगी.
इसमें शामिल होंगे: UPI

ई-कॉमर्स कंपनियां
बैंक
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)
पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स
उपभोक्ता संगठन
बैठक के बाद योजना की अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी. हालांकि पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया पहले ही UPI और रुपे डेबिट कार्ड पर MDR लागू करने की मांग कर चुकी है, लेकिन सरकार फिलहाल इस पर सहमत नहीं है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

16 जून से UPI ट्रांजैक्शन और होंगे तेज
NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने UPI को और बेहतर बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया है. 16 जून 2025 से UPI ट्रांजैक्शन सिर्फ 15 सेकंड में पूरा हो जाएगा. वर्तमान में यह प्रक्रिया 30 सेकंड तक लेती है. इस बदलाव से डिजिटल भुगतान अनुभव और अधिक सहज और तेज़ हो जाएगा.

भारत बना UPI क्रांति का वैश्विक मॉडल
भारत ने जिस तरह से डिजिटल पेमेंट को आम लोगों की आदत में बदल दिया है. वह दुनिया के लिए मिसाल बन गया है. अब सरकार चाहती है कि इस बदलाव में आम उपभोक्ताओं को सीधा आर्थिक लाभ दिया जाए. जिससे वे ज्यादा से ज्यादा UPI का प्रयोग करें और नकद लेनदेन से दूरी बनाएं.

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp