हरियाणा में CM Nayab Saini का बड़ा एक्शन, XEN समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

On: March 21, 2026 7:56 PM
Follow Us:
BREAKING NEWS

Haryana CM : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  (CM Nayab Saini)ने भ्रष्टाचार को लेकर बडा फैसला लिया है। सीएम ने लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस के अंबाला डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण में अनियमितताएं बरते वालों पर बडी कार्रवाई की है। सीएम न तुंरत प्रभाव वे पीडब्लूडी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

बता दे कि अंबाला जिले के लखनौर साहिब में डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण किया जा रहा है। लेकिन नियमों के उल्लंघन और अनियमित खर्च की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने इस मैटर को लेकर समीक्षा की और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। सीएम ने चेतावनी दी है कि किसी भी सरकारी परियोजना में भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।Haryana CM

 

Haryana CM नायब सिंह सैनी ने रिपोर्ट की समीक्षा के बाद कहा कि सार्वजनिक धन से चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही एक गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी गुणवत्ता से समझौता करने की हिम्मत न कर सके।

ये किए सस्पेड: सीएम ने निर्देश दिए हैं भ्रष्टाचार के आरोप में एक्सईएन निशांत कुमार, एसडीई पुनीत मित्तल और जेई नसीम अहमद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाए CM Haryana  के निर्देशानुसार हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी और इस प्रकार की किसी भी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now