शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Big Accident: हरियाणा में दो जगह दर्दनाक हादसे, ठेकेदार स​हित 8 की मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Big Accident: हरियाणा में दो जगह हुए हादसों मे 8 लोगो की मौत हो गई। बता दे कि पहला हादसा झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,…


Big Accident: हरियाणा में दो जगह हुए हादसों मे 8 लोगो की मौत हो गई। बता दे कि पहला हादसा झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा नंह के पास हुआ जिसमें तीन की मौत हो गई।Big Accident

Advertisement

ट्रक कार पर गिरा: झज्जर जिले के सिलानी बाईपास के पास पशु चारे यानी भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही मारुति ऑल्टो कार पर जा गिरा। ट्रक के ओवरलोड होने के कारण पलटते ही कार पूरी तरह उसके नीचे दब गई।भारी मात्रा में भरा भूसा और ट्रक का वजन इतना अधिक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।Big Accident

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। ट्रक और कार को हटाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मृतकों की पहचान के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति झज्जर का रहने वाला था, जिसे ठेकेदार बताया जा रहा है। वहीं कार में सवार बाकी चार लोग मजदूरी का काम करते थे और सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।Big Accident

यहां भी हुआ हादसा: हरियाणा में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले नूंह जिले के होडल-नगीना रोड पर नीमका गांव के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हाईवे पर लगा लंबा जाम: बता दे कि ट्रक के कार के ऊपर पलट जाने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया, तब कहीं जाकर मृतकों के शवों को वहां से निकाला जा सका। मलबा हटाने के दौरान काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp