शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Big accident: रेवाड़ी में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को कूचला

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: शहर में पटौदी फ्लाईओवर के पास हुए शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ने राजस्थान के एक चार साल के मासूम बच्चे को कूचल दिया। हादसा उस समय…


रेवाड़ी में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को कूचला
रेवाड़ी में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को कूचला
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: शहर में पटौदी फ्लाईओवर के पास हुए शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ने राजस्थान के एक चार साल के मासूम बच्चे को कूचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान का एक परिवार माता शीतला के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था।Big accident

Advertisement

परिजनों के अनुसार झुंझुनू जिले के नानूवाली बावड़ी गांव निवासी नरेंद्र अपने परिवार के साथ माता शीतला मंदिर में दर्शन करने आए थे। उनके साथ उनकी बहन और चार वर्षीय भांजा आयुष भी था। परिवार को नारनौल होते हुए खेतड़ी लौटना था। इसी दौरान पटौदी फ्लाईओवर के पास उनकी गाड़ी रोकी गई, क्योकि गाडी में सवार होने से एक महिला को उल्टी की शिकायत हो रही थी।

गाडी पास खडे मासूम को कूचला: आयुष अपनी मां के साथ गाड़ी के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।Big accident

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज: सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp