Big Accident in Rewari: हरियाणा के जिला रेवाडी में बावल रोड पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार कर्मचारी को कूचल दिया। जिससे कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
मृतक के भाई गजे सिंह ने कसौला पुलिस को शिकायत बताया कि उसका भाई मुकेश 28 मई को अपनी मोटरसाइकिल पर हाईवे पर स्थित एक कंपनी में नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था।Big Accident in Rewari
कार ने मारी टक्कर: बता दे कमालपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उसकी बाइक के साथ-साथ एक स्विफ्ट कार को भी टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।Big Accident in Rewari
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
घायल मुकेश को पहले रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
