रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Bhiwadi News: भिवाड़ी के इस बडे बिल्डर पर गिरी गाज, तानाशाही को लेकर RWA ने करवाया मामला दर्ज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News: भिवाड़ी की बड़ी आवासीय सोसायटियों में से एक, BDI सनशाइन सिटी के बिल्डर बेरी डवलपर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. (Berry Developers & Infrastructure Pvt Ltd) और उसके मालिकों के खिलाफ आखिरकार…


Bhiwadi News: भिवाड़ी की बड़ी आवासीय सोसायटियों में से एक, BDI सनशाइन सिटी के बिल्डर बेरी डवलपर्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. (Berry Developers & Infrastructure Pvt Ltd) और उसके मालिकों के खिलाफ आखिरकार धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भिवाड़ी के आदेश पर हुई है, जिसे क्षेत्र के एक बड़े और प्रभावशाली बिल्डर पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। Bhiwadi News

Advertisement

रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के अध्यक्ष, राकेश कुमार पुत्र मातादीन शर्मा की ओर से दायर परिवाद पत्र पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।शिकायत के अनुसार, करीब 15 वर्षों से सोसायटी के लगभग 1200 परिवारों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। बिल्डर ने फ्लैट बेचते समय सोसायटी के निवासियों को साइट प्लान/ब्राउज़र में एक्जीक्यूटिव क्लब विद पार्टी हॉल और स्वीमिंग पूल का विज्ञापन दिखाया था। साथ ही, बिल्डर बायर एग्रीमेंट में क्लब की फ्री मेंबरशिप देने की शर्त भी तय थी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

BDI FIR BHIWADI

  • धोखाधड़ी का खुलासा: आरोप है कि बिल्डर ने सामुदायिक भवन/क्लब हाउस सोसायटी निवासियों को नहीं सौंपा, बल्कि उस पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया और वहाँ होटल चलाया जा रहा है।
  • अवैध कमाई का ठिकाना: शिकायत में कहा गया है कि बिल्डर के मालिकों की मंशा शुरू से ही धोखाधड़ी की थी, और उन्होंने एक सोची-समझी साजिश के तहत सोसायटी के सामुदायिक भवन को अवैध लाभ कमाने के लिए होटल के रूप में बदल दिया।

⚖️ नियामक निकायों की रिपोर्ट और पुलिस की निष्क्रियता

परिवाद पत्र में कई सरकारी रिपोर्टों का हवाला दिया गया है, जो बिल्डर के अवैध कार्यों की पुष्टि करती हैं:

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

  • BIDA/नगर विकास न्यास (UIT) की रिपोर्ट: संयुक्त मौका रिपोर्ट दिनांक 25/10/2023 के अनुसार, BIDA द्वारा उक्त व्यावसायिक होटल का भू-परिवर्तन (Land-use change) नहीं कराया गया है, और विकासकर्ता ने होटल चलाने की अनुमति भी प्राप्त नहीं की है। BIDA कार्यालय ने इनके खिलाफ कई बार कार्यवाही भी की है।
  • राजस्थान राज्य प्रदूषण मण्डल की रिपोर्ट: दिनांक 09/10/2023 की रिपोर्ट के अनुसार भी बेरी डवलपर्स द्वारा सामुदायिक भवन को गलत रूप से होटल चलाया जा रहा है।
  • शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि प्रभावशाली बिल्डर के कारण पुलिस थाना भिवाड़ी द्वारा पहले उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी, यहां तक कि पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई।

 

FIR में बिल्डर पर अन्य गंभीर आरोप

  • रास्ता अवरुद्ध: सोसायटी निवासियों के लिए सामुदायिक भवन/क्लब हाउस के सामने से निकलने वाले रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जाता है।
  • पार्किंग पर कब्जा: बिल्डर के मालिकों द्वारा सोसायटी निवासियों की पार्किंग पर भी कब्ज़ा कर लिया गया है।
  • लिफ्ट खराब होना: 02/10/2025 को सोसायटी की लिफ्ट में करीब 8-10 लोग फंस गए थे, लेकिन बिल्डर/मेंटेनेंस विभाग ने मदद करने से इनकार कर दिया।
  • धमकी और गाली-गलौज: जब सोसायटी निवासियों ने इन अवैध गतिविधियों का विरोध किया, तो बिल्डर के मालिकों ने गाली-गलौज की और बाहर से बाउंसर बुलाकर मारपीट की धमकी दी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में खुलेंगे 210 नए राशन डिपो: 33% डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित; जानें चयन प्रक्रिया

एकता हो तो रूक सकती है तानाशाही: आज बिल्डरो की तानाशाही जारी है। आलम यहां तक बार बार शिकायत पर भी प्रशासन मामले को खीचता रहता है ताकि बिल्डर व आरडब्लूए के बीच समझोता हो जाए। मामला दर्ज नहीं होने के चलते ऐस में बिल्डर हावी हो जाता है और तानाशाही बढती ही जाती है। भिवाडी में बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज होने से दूसरे बिल्डरों को सबक मिलेगा।

यह पहली बार है कि इतने बड़े और प्रभावशाली बिल्डर के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे BDI सनशाइन सिटी के निवासियों में न्याय की उम्मीद जगी है। अब पुलिस इंस्पेक्टर सचिन शर्मा को इस मामले में जाँच सौंपी गई है।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp