शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Bhiwadi News: भारत विकास परिषद् भिवाडी की बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी की घोषणा

Written by: Best24News

Published:

Bhiwadi News: भारत विकास परिषद् भिवाडी की प्रथम आम सभा शनिवार को होटल तिरुपति, भिवाड़ी में संस्थापक अध्यक्ष हरिराम शर्मा ने सभा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ दीप…


Bhiwadi News: भारत विकास परिषद् भिवाडी की प्रथम आम सभा शनिवार को होटल तिरुपति, भिवाड़ी में संस्थापक अध्यक्ष हरिराम शर्मा ने सभा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। Bhiwadi News

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने संस्था के उद्देश्यों पर अपने विचार रखे। पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बैठक को विशेष बनाया। सभा में प्रांत, क्षेत्र और केंद्र में चयनित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

Bhiwadi News: नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ प्रकल्प प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। सदस्यों की सूची पर सर्वसम्मति से अंतिम निर्णय लिया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, परिवार संस्कार, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त भिवाड़ी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। आगामी प्रकल्पों की दिशा तय की गई। Bhiwadi News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

ये रहे मोजूद: इस मौके पर सचिव अनिल सिंघल, वित्त सचिव नंदकिशोर अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री (वित्त) सीए राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. नीरज झालानी, मनोज जैन, हर्ष महेश्वरी और अन्य प्रमुख सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp