मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Beer Brands: ठेकों से गायब हुए बीयर Bira, Tuborg और Kingfisher जैसे ब्रांड, विदेशी बीयर की जबरन बिक्री पर बवाल

Written by: Best24News

Published:

Beer Brands Disappeared: दिल्ली में शराब के ठेकों और बार-रेस्टोरेंट्स में इन दिनों Bira, Tuborg और Kingfisher जैसी भारतीय बीयर ब्रांड्स गायब हैं. बीयर प्रेमियों को अब विकल्प के तौर पर नेपाली…


Beer Brands Disappeared: दिल्ली में शराब के ठेकों और बार-रेस्टोरेंट्स में इन दिनों Bira, Tuborg और Kingfisher जैसी भारतीय बीयर ब्रांड्स गायब हैं. बीयर प्रेमियों को अब विकल्प के तौर पर नेपाली और भूटानी ब्रांड्स की बीयर परोसी जा रही है. नतीजा ये कि ग्राहक न चाहते हुए भी विदेशी ब्रांड्स खरीदने को मजबूर हो रहे हैं.

Advertisement

नेपाली-भूटानी बीयर क्यों हो रही है हावी?

बिस्तर में निराशा को रोकें, इसका उपयोग करके 2 घंटे तक मजबूत क्षमता प्राप्त
और जानें
इस बदलाव की बड़ी वजह है सरकारी नीतियों में खामी और आयात शुल्क में छूट. भूटान और नेपाल से आने वाली बीयर पर कोई Import Duty नहीं लगती. जिससे इनकी लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है. दुकानदारों को इन्हीं ब्रांड्स को प्रमुखता से बेचने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के महानिदेशक विनोद गिरी का कहना है कि दिल्ली सरकार की मौजूदा नीतियों ने भारतीय ब्रांड्स को पीछे धकेल दिया है और ये बड़ी कंपनियां अब इस प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रही हैं.

दिल्ली के ग्राहक फरीदाबाद से खरीद रहे बीयर

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बीयर की उपलब्धता कम होने के कारण अब ग्राहक दिल्ली से बाहर जाकर बीयर खरीदने लगे हैं. बदरपुर निवासी IT प्रोफेशनल राजेश रंजन बताते हैं कि अब वो फरीदाबाद जाकर बीयर खरीदते हैं. क्योंकि दिल्ली में मनपसंद ब्रांड्स मिल ही नहीं रही.

आंकड़े साफ दिखा रहे हैं गिरावट
वित्त वर्ष 2023-24 में दिल्ली में बीयर की बिक्री में 37% की गिरावट हुई.
देशभर में बीयर की बिक्री में इस दौरान 10% की बढ़ोतरी हुई.
दिल्ली में भारतीय ब्रांड्स का मार्केट शेयर सिर्फ 36% है. जबकि अन्य राज्यों में ये 85% तक रहता है.
नेपाली और भूटानी बीयर का दिल्ली में 32% मार्केट शेयर है.
सरकार का क्या है पक्ष?
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी-फ्री होने के कारण विदेशी बीयर पर दुकानदारों को ज्यादा मुनाफा होता है. इसलिए दुकानों के फ्रिज में सबसे ज्यादा जगह इन्हीं बीयर को दी जाती है और ग्राहक को ठंडी बीयर के नाम पर वही दी जाती है.

क्या हो सकता है समाधान?
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को नीति में बदलाव करना होगा.
अन्यथा दिल्ली के बीयर प्रेमियों को अपनी पसंदीदा ब्रांड्स के लिए हर बार NCR या पड़ोसी राज्यों का रुख करना पड़ेगा.
भारतीय ब्रांड्स की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नीति को संतुलित करना होगा.
दुकानदारों की प्राथमिकता तय करने के नियम सख्त करने होंगे.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp