गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

IAS Officer: IAS और डॉक्टर बना हुआ बेहद आसान! ये बैंक दे रहा बेहद सस्ता एजुकेशन लोन

Written by: सुनील चौहान

Published:

IAS Officer: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को छात्रों को बड़ी राहत देते हुए अपने शिक्षा ऋण पर ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की है। बैंक…


IAS Officer: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को छात्रों को बड़ी राहत देते हुए अपने शिक्षा ऋण पर ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने कहा कि उसने विद्यालक्ष्मी योजना के तहत शिक्षा ऋण की ब्याज दरों में 20 आधार अंकों की कटौती की है। पीटीआई की खबर के मुताबिक पीएनबी ने एक बयान में कहा कि यह पहल शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। आपको बता दें, विद्यालक्ष्मी योजना छात्रों को गुणवत्ता-संचालित उच्च शिक्षा के लिए व्यापक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है।IAS Officer

Advertisement

इतनी होगी शुरुआती ब्याज दर

खबरों के मुताबिक बैंक के इस फैसले के बाद यह लोन उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जो भारत भर में 860 चिन्हित गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों (क्यूएचईआई) में मेरिट के आधार पर प्रवेश पाते हैं। नई घोषणा के बाद किए गए संशोधन से संस्थानों के आधार पर शिक्षा ऋण 7.5 फीसदी से शुरू होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पीएम विद्यालक्ष्मी बिना किसी सुरक्षा और बिना किसी गारंटी के शिक्षा ऋण का एक विशेष ऋण उत्पाद है। यह एजुकेशन लोन उन छात्रों को मिलेगा जो अपनी योग्यता के आधार पर भारत में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेते हैं। इसके तहत खर्चों को पूरा करने के लिए जरूरत के हिसाब से वित्त मुहैया कराया जाता है।IAS Officer

एजुकेशन लोन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

छात्र का केवाईसी विवरण जिसमें आधार, पैन आईडी और एड्रेस प्रूफ शामिल है।

पिछली योग्यता की मार्कशीट की स्वप्रमाणित कॉपी।

प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

फीस स्ट्रक्चर के साथ संस्थान से ऑफर लेटर।

पासपोर्ट साइज फोटो।

बैंक पिछले/मौजूदा लोन के लिए उचित दस्तावेजी सबूत, अगर कोई हो, बैंकों/उधारदाताओं से प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य के नामित सार्वजनिक प्राधिकरण से पारिवारिक आय का प्रमाण।

लोन पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

पीएनबी की विद्यालक्ष्मी योजना के तहत एजुकेशन लोन के लिए माता-पिता/अभिभावक संयुक्त उधारकर्ता होंगे। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अगर माता-पिता या अभिभावकों की सालाना आय 4.5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये के बीच है, तो तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 100 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी उपलब्ध है। अन्य कोर्स के लिए 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलती है। अगर सालाना आय 4.5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये के बीच है तो 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp