सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Beautiful Ias Oficers: सोशल मीडिया पर फेमस हैं ये महिला IAS, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Written by: Best24News

Published:

      IAS Story: यूपीएससी देने वाले उम्मीदवार भारतीय आईएएस अधिकारियों की सफलता की कहानियां पढ़कर प्रेरित होते हैं. इसके लिए वे लोग आईएएस अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें…


 

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

IAS Story: यूपीएससी देने वाले उम्मीदवार भारतीय आईएएस अधिकारियों की सफलता की कहानियां पढ़कर प्रेरित होते हैं. इसके लिए वे लोग आईएएस अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें फॉलों करते हैं, जिससे वह उनसे लगातार जुड़े रहे और प्रेरणा ले सकें.

 

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

आज हम आपको कुछ ऐसी महिला IAS अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर हजारों की तादाद में फॉलोअर्स हैं और ये महिला अफसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

 

आईएएस टीना डाबी अपने निजी और प्रोफेशनल काम को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. साल 2015 में टीना डाबी ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. वह तभी से सोशल मीडिया पर अपनी सफलता को लेकर तारीफें बटोर रही हैं. आईएएस टीना डाबी के पति प्रदीप गावंडे  एक IAS अधिकारी है.

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

 

आईएएस रिया डाबी राजस्थान कैडर की एक नई नियुक्त आईएएस अधिकारी है. उन्होंने अपनी बड़ी बहन आईएएस टीना डाबी की तरह साल 2020 में यूपीएससी परीक्षा पास की और 15वीं रैंक हासिल की. आईएएस रिया डाबी फिलहाल अलवर के सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात हैं.

 

आईएएस ऐश्वर्या श्योराण ने पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी. वह राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली है. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफल होने के लिए अपना मॉडलिंग करियर छोड़ दिया था और  यूपीएससी में 93वां स्थान हासिल किया. साल 2014 में ऐश्वर्या ने क्लीन एंड क्लियर फेस फ्रेश के फाइनल में जगह बनाई और 2016 में फेमिना मिस इंडिया में तीसरे स्थान पर रहीं.

 

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही अखिल भारतीय 5 रैंक हासिल की, जिससे वह UPSC CSE 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला उम्मीदवार बनी. IAS सृष्टि जयंत देशमुख और IAS नागार्जुन गौड़ा दोनों एक ही क्लास में थे और साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी.

 

साल 2019 में अजमेर की रहने वाली परी बिश्नोई ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. उन्होंने इस परीक्षा में 30वां स्थान हासिल किया था. वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों और खासकर अपनी मां को देती हैं.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp