गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा CET 2025 पोर्टल पर इस फर्जीवाड़े से रहे सतर्क, HSSC ने लिया एक्शन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा CET 2025 One Time…


Haryana: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा CET 2025 One Time Registration पोर्टल की एक फर्जी वेबसाइट तैयार की गई है। यह फर्जी पोर्टल निम्नलिखित लिंक के माध्यम से संचालित किया जा रहा है:

Advertisement

https://onetimeregn.examinationservices.in/login1.php

सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे रजिस्ट्रेशन करते समय विशेष सतर्कता बरतें और केवल आयोग के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें, जिसका लिंक है: https:onetimeregn.haryana.gov.in

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस प्रकार की फर्जी गतिविधियों को आयोग अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई गई है और साइबर अपराध में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भूपेंद्र चौहान ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, लिंक या संदेश से सावधान रहें तथा केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 9063493990 अथवा ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp