गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Wedding Invitation को लेकर सावधान! कहीं बना न दे आपको कंगाल !

Written by: सुनील चौहान

Published:

Wedding Invitation Scam: डिजिटल दुनिया में आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब साइबर अपराधी शादी के इनविटेशन कार्ड को भी अपना हथियार बनाने लगे हैं.Wedding Invitation…


Wedding Invitation Scam: डिजिटल दुनिया में आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब साइबर अपराधी शादी के इनविटेशन कार्ड को भी अपना हथियार बनाने लगे हैं.Wedding Invitation

शादियों के सीज़न की शुरुआत के साथ ही साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। रेवाड़ी पुलिस ने डिजिटल वेडिंग इन्विटेशन के नाम पर भेजे जा रहे दुर्भावनापूर्ण डॉट एपीके फ़ाइलों से होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है।Wedding Invitation

Advertisement

 

Wedding Invitation Scam: क्या है यह नया स्कैम?

शादी और लगन के दिनों की शुरुआत के साथ लोगों में व्हाट्सऐप के माध्यम से डिजिटल शादी का कार्ड भेजने का प्रचलन बढ़ रहा है. इसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी व्हाट्सऐप पर डिजिटल शादी कार्ड जैसा दिखने वाला एपीके फाइल भेज रहे हैं. यह बिल्कुल शादी के कार्ड जैसा दिखता है. फ्रॉड इस कार्ड का इस्तेमाल अब मालवेयर फैलाने और पर्सनल डेटा चुराने के लिए कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त होने वाले ऐसे इन्विटेशन लिंक को खोलने या संबंधित एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से बचें, जो डॉट एपीके फॉर्मेट में हों।Wedding Invitation

साइबर ठग शादी के निमंत्रण (Wedding Invitation) का झांसा देकर एक मैसेज या ईमेल भेजते हैं। इस मैसेज में एक लिंक होता है, जो क्लिक करने पर यूज़र को एक डॉट एपीके फाइल (आमतौर पर एक वेडिंग कार्ड डिज़ाइन ऐप या व्यूअर) डाउनलोड करने को कहता है। यह फाइल वास्तव में एक दुर्भावनापूर्ण डॉट एपीके फ़ाइल होती है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस पर क्लिक करता है, ठगों को उनके फ़ोन का एक्सेस मिल जाता है।Wedding Invitation

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रेवाड़ी पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी और सुरक्षा टिप्स

रेवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

 * डॉट एपीके (.apk) फ़ाइल से बचें: किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध दिखने वाले ईमेल से प्राप्त डॉट एपीके (.apk) फ़ाइल को कभी भी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 * पुष्टि करें: यदि आपको किसी रिश्तेदार या दोस्त के नाम से ऐसा डिजिटल इन्विटेशन प्राप्त होता है, तो फ़ाइल डाउनलोड करने से पहले उन्हें कॉल करके या किसी अन्य माध्यम से निमंत्रण की सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

 * केवल ऑफिशियल स्टोर: ऐप्स हमेशा केवल Google Play Store (Android) या Apple App Store (iOS) जैसे आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपका फोन और आपके ऐप्स हमेशा नवीनतम संस्करण पर अपडेटेड है ताकि आपको नवीनतम सुरक्षा सुविधाएं मिल सकें।

 * अनुमति (Permissions) पर ध्यान दें: कोई भी नया ऐप इंस्टॉल करते समय उसकी मांगी गई अनुमतियों (Permissions) की समीक्षा करें।

सावधान रहें

वाट्सऐप या फिर अन्य कोई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए रिसीव होने वाले किसी भी एपीके फाइल, लिंक को ओपन न करें। अनजान नंबर से आने वाले मैसेज या कॉल्स पर ध्यान न दें। किसी भी थर्ड पार्टी ऐप्स को फोन में इंस्टॉल न करें।

फर्जी ऐप्स का ऐसे लगाएं पता

  • फर्जी ऐप्स का पता लगाने के लिए अपने Android स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर अकाउंट पर जाएं।
  • फिर प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके Play Protect वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां पर आपको Harmful Apps को चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर टैप करें और फोन में मौजूद खतरनाक ऐप्स की जांच करें और उसे तुरंत अनइंस्टॉल करें।
  • यदि आप अनजाने में ऐसी किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं या आपके खाते से अवैध लेन-देन होता है, तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।Wedding Invitation

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp