गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Bank Holiday on 26 May 2025: आज सोमवार को बैंक रहेंगे बंद, देखें कौनसे कौनसे राज्य में है बैंकों की छुट्टी ?

Written by: Best24News

Published:

Bank Holiday on 26 May 2025: बैंक में काम करने वाले और बैंक में जरुरी काम से जाने वालों के लिए ये खबर बहुत जरुरी है, क्योंकि आपका समय खराब ना हो…


Bank Holiday on 26 May 2025: बैंक में काम करने वाले और बैंक में जरुरी काम से जाने वालों के लिए ये खबर बहुत जरुरी है, क्योंकि आपका समय खराब ना हो और आप बैंक के चक्कर ना काटो, इसलिए आज की छुट्टी की ये महत्वपूर्ण जानकारी पढ़कर ही घर से जाएं।

Advertisement

अगर आप अगले हफ्ते बैंक में कोई जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो बैंक की हॉलिडे लिस्ट पहले से जान लें। मई महीने का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और इसमें कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानें कब-कब और कहां बैंक बंद रहेंगे।

26 मई: अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सोमवार, 26 मई को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टी काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के मौके पर होगी। नजरुल बांग्ला के मशहूर कवि और आजादी के आंदोलन से जुड़े ‘विद्रोही कवि’ के नाम से जाने जाते हैं।

29 मई: महाराणा प्रताप जयंती पर शिमला में छुट्टी

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गुरुवार, 29 मई को हिमाचल प्रदेश के शिमला में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है, ऐसे में हिमाचल राज्य के शिमला में बैंक बंद रहेंगे। राजपूत योद्धा महाराणा प्रताप को उनके साहस और स्वाभिमान के लिए जाना जाता है।

क्या 31 मई को बैंक खुलेंगे?

शनिवार, 31 मई को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि ये महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं, रविवार, 1 जून को देशभर में बैंक बंद रहेंगे, जैसा हर रविवार को होता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

भले ही इन तारीखों पर बैंक बंद हो, पर पैसों से जुड़े लेनदेन डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के कारण चलते रहेंगे। आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज के माध्यम से ट्रांजक्शन कर पाएंगे। आप UPI, NEFT, RTGS, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, कार्ड सर्विसेज, चेकबुक रिक्वेस्ट, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन जैसी सुविधाएं आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp