
Aayushman card Yojana: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव ने इस बात पर चिंता जताई है कि आयुष्मान कार्ड के तहत 5 गंभीर बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं होगा।
हरियाणा आईएमए के महासचिव जेके गुलाटी ने कहा है कि अगर इन बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं होगा तो मरीजों को पैसे खर्च करके निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इन 5 बीमारियों को आयुष्मान योजना से हटाकर उन गरीब लोगों की परेशानी बढ़ा दी है जो निजी अस्पतालों में पैसे देकर इलाज नहीं करवा सकते थे। ये गंभीर बीमारियां हैं जिन पर निजी अस्पताल काफी खर्च करते हैं और मरीजों को वो भी चुकाना पड़ता है।Aayushman card Yojana
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
अब सरकार ने जो फैसला लिया है वो ये है कि अगर इनका इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं होगा तो गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ेगा और इलाज के लिए पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।
इन बीमारियों को आयुष्मान कार्ड से हटा दिया गया है आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 5 गंभीर बीमारियों को सूची से हटा दिया है इस सूची में मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बच्चेदानी का ऑपरेशन, पित्त का ऑपरेशन, दमा और उल्टी दस्त जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।Aayushman card Yojana
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
