शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana wine price hike: हरियाणा के शराब शौकीनों के लिए बुरी खबर! अंग्रेजी शराब और बीयर हुई इतने रुपए महंगी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana wine price hike: हरियाणा में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर आई है। आज से शराब पीने वालों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। राज्य सरकार की नई आबकारी…


Bad news for liquor lovers of Haryana Foreign liquor and beer became costlier by this many rupees
Bad news for liquor lovers of Haryana Foreign liquor and beer became costlier by this many rupees
Google News Follow us on Google

Haryana wine price hike: हरियाणा में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर आई है। आज से शराब पीने वालों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति बुधवार आधी रात से लागू हो गई है, जिसके चलते देसी, विदेशी शराब और बीयर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शराब की दुकानों के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया है। गांवों में अक्टूबर तक दुकानें सुबह 8 से रात 11 बजे तक और नवंबर से मार्च तक सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलेंगी। शहरों में दुकानें सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।Haryana wine price hike

Advertisement

इतनी महंगी हो गई शराब

देसी शराब – देसी शराब अब 10 से 15 रुपये महंगी हो गई है। नई नीति के तहत देसी शराब की सभी यूनिट पर दाम बढ़ाए गए हैं। अब बोतल 175 रुपये से बढ़कर 190 रुपये हो गई है।

अंग्रेजी शराब – प्रीमियम से लेकर डीलक्स तक विदेशी शराब के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) की विभिन्न श्रेणियों में 1.6% से लेकर 20% तक की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बीयर: बीयर की कीमतों में भी 23% से 44% तक की बढ़ोतरी हुई है। 650 एमएल बीयर की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सामान्य बीयर 90 से 130 रुपए हो गई है। माइल्ड बीयर अब 110 रुपए की जगह 150 रुपए में मिलेगी। स्ट्रॉन्ग बीयर की कीमत में 30 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 160 रुपए में मिलेगी।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp