गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Awareness camp: साइबर ठगी से कैसे बेचे, डायल 112 से मिलनी वाले क्या क्या है सुविधाएं

Written by: Best24News

Published:

Awareness camp: हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव हांसाका व बगथला में पहुंच कर स्टूडेंट्स व स्टाफ को नशे के दुस्प्रभाव सहित महिला/बच्चों विरूद्ध अपराध, साईबर अपराध,…


Awareness camp: हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव हांसाका व बगथला में पहुंच कर स्टूडेंट्स व स्टाफ को नशे के दुस्प्रभाव सहित महिला/बच्चों विरूद्ध अपराध, साईबर अपराध, उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर ट्रैफिक थाना से एएसआई अशोक कुमार कुमार व एचसी शिव भूषण सहित अन्य पुलिस टीम भी मोजूद रही।

Advertisement

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित स्टूडेंट्स/स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अपराधों के लिए लागू किए गए सजा के प्रावधानों सहित विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा स्टूडेंट्स को शिक्षा व खेलों के महत्व तथा नशे से दूर रहने, नशे के आदि लोगों के पुनर्वास/नशा मुक्ति में बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि युवाओं में शिक्षा व खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे अपने अंदर शिक्षा व खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए इसका हिस्सा बने, क्योंकि आजकल नौजवान पीढ़ी नशे की लत में पड़ती जा रही है, जो की आने वाले समय में बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है।

यही नहीं इससे न जाने कितने घरों के चिराग बुझ जाते हैं। जिसे रोकने ले लिए हम सभी को मिल कर प्रयास करना होगा। ऐसे में युवाओं को भी चाहिए कि वह नशे की लत से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शिक्षा व खेलो से नाता जोड़े। तथा स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित स्टूडेंट्स/स्टाफ को यातायात नियमों की पालना करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने ,रॉन्ग साईड ड्राइविंग न करने, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशीले पदार्थ और बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग न करने के साथ ही नाबालिग बच्चों को टू और फोर व्हीलर गाड़ी न चलाने बारे जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा स्टूडेंट्स को बताया गया की आप सभी साइबर अपराधों से स्वयं को दूर रखे व सोशल मीडिया पर अन्जान लोगो से फ्रैंड व फॉलो रिक्वेस्ट असेप्ट ना करे, अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना दे। किसी भी साइबर अपराध के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाईन नं0 1930 पर काल करे या पुलिस की साइबर क्राइम की वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने स्टूडेंट्स को डायल 112 के ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी। छात्राएं/महिलाएं डायल 112 पर कॉल कर ट्रिप मॉनिटरिंग का लाभ उठा सकती हैं और अपने सफ़र को सुरक्षित बना सकती हैं। सफर के दौरान पुलिस की टीम द्वारा महिला को तब तक ट्रैक किया जाता रहेगा, जब तक महिला अपने गंतव्य तक सुरक्षित नहीं पहुंच जाती।Awareness camp

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देकर करीब 300 बच्चों को जागरूक करने पर दोनों स्कुल प्रिंसिपल ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।Awareness camp

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp