रेल यात्री ध्यान दें! फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रूट पर ये ट्रेने हुई रद्द, इनके बदले रूट, देखें पूरी लिस्ट

On: July 30, 2026 9:24 PM
Follow Us:
train news

 

नारनौल/रेवाड़ी: रेलवे मे यात्रा करने वालो के लिए बहुत ही जरूरी सूचना है। उतर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण काम किया जा रहा है। रेलखंड पर दोहरीकरण (Doubling Work) के कार्य के चलते कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक कर दिया गया है। इसी के चलते 12 अगस्त से 24 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस दोहरीकरण कार्य से कुल 16 रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें 7 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, 5 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और 3 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द (Short Terminated) रहेंगी।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें की सूची

  • गाड़ी संख्या 19620 (रेवाड़ी-फुलेरा) एवं 19619 (फुलेरा-रेवाड़ी): 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या 19621 (फुलेरा-रेवाड़ी): 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 59709 (जयपुर-भिवानी) एवं 59710 (भिवानी-जयपुर): 12 अगस्त से 24 सितंबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी।

आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेनें (Short Terminated):

  • गाड़ी संख्या 19618 (रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस): 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रेवाड़ी के बजाय फुलेरा स्टेशन से ही संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 74041 (दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस): 15 अगस्त से 20 सितंबर तक केवल रेवाड़ी तक ही चलेगी (रेवाड़ी से रींगस के बीच रद्द रहेगी)।

 

परिवर्तित मार्ग (Diverted Routes) से चलने वाली ट्रेनें:

  • कुल 5 रेल सेवाओं को बदले हुए मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर चलाया जाएगा।
  • दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस (15091)
  • गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस (19604)
  • दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस (14087)
  • चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22452)
  • दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22950) (केवल 24 सितंबर को बदले मार्ग से चलेगी)

 

 

अतिरिक्त ठहराव: परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इन ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के लिए अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव (Stoppage) दिया जाएगा।

जरूरी सूचना: खोरी स्टेशन पर नहीं रुकेगी यह ट्रेन:

गाड़ी संख्या 19622 (रेवाड़ी-फुलेरा): 29 अगस्त से 24 सितंबर तक खोरी स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन या एनटीईएस (NTES) ऐप पर अपनी ट्रेन का स्टेटस ज़रूर जांच लें ताकि उनको परेशान नहीं होना पडे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें