
Haryana News: धारूहेड़ा: गढी अलावलपुर स्कूल में कार्यरत अशोक कुमार जेबीटी अध्यापक को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समाज सेवा के लिए रुड़की में टीचर्स आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अशोक कुमार जेबीटी अध्यापक ने बताया कि रुड़की उत्तराखंड में शिक्षा के राष्ट्रीय मंच पर देश भर के शिक्षाविद शामिल हुए।Haryana News
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार मूल्य बोध और शिक्षक प्रोत्साहन को केंद्र में रखते हुए पंचम अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा प्रकल्प डॉक्टर यादवेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट रुड़की तथा शैफील्ड स्कूल रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद, कुलपति ,शिक्षक और समाजसेवियों ने भी सहभागिता निभाई।Haryana News
कृत्रिम बुद्धिमत्ता ए आई के युग में मूल्यआधारित शिक्षा एवं शिक्षकों की बदलती भूमिका पर शिक्षाविदों ने अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किये।Haryana News
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
