back to top
Home Top News Asha Bhosle Died: नहीं रही दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 साल की...

Asha Bhosle Died: नहीं रही दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नहीं रही दिग्गज गायिका आशा भोसले
नहीं रही दिग्गज गायिका आशा भोसले

Asha Bhosle Died: सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली। सिंगर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है वही फैंस की आंखें भी नम हो गई है।

आईसीयू में आशा भोसले का इलाज चल रहा था। सिंगर को चेस्ट में इंफेक्शन था। कल शाम 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने जताई थी आशा भोंसले के सेहत को लेकर चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले ही आशा भोंसले की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। आशा भोंसले के निधन से पूरे देश में शोक देखने को मिल रहा है। बीते दिन सिंगर की पोती जनाई भोसले ने जानकारी दिया था कि उनकी दादी आशा भोंसले के चेस्ट में इंफेक्शन है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

आशा भोंसले के दिल के बहुत करीब थी जनाई भोसले

आशा भोंसले अपनी पोती जनाई भोंसले के काफी करीब थी।सुहाग कर अपनी पोती के साथ दिखाई देती थी।दोनों के बीच खूबसूरत बंद देखने को मिलता था।

लता मंगेशकर के साथ कई खूबसूरत गानों में की थी काम

आशा भोसले और लता मंगेशकर की जोड़ी बेहद पसंद की जाती थी। लता मंगेशकर और आशा भोसले ने कई मशहूर एल्बम में साथ गाना गया था। आशा भोंसले के जाने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

निजी जीवन में हमेशा रहा उथल-पुथल

आशा भोसले ने 12000 से अधिक गाने गाए हैं। हालांकि उनके निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखने को मिलती थी। बचपन से परिवार चलाने के लिए आशा भोसले और लता मंगेशकर गाना गाती थी जिससे उनके परिवार का पेट भरता था।

16 साल की उम्र में आशा भोसले ने घर से भाग कर शादी कर ली थी और उनके पति उम्र में 15 साल बड़ा था। लता मंगेशकर को उनका यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था हालांकि यह शादी 11 साल के बाद टूट गई और आशा भोंसले के साथ मारपीट ससुराल में होने लगा इसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया।

घर छोड़ने के समय वह प्रेग्नेंट थी और उन्होंने अकेले अपने बच्चों को पाला। आशा ताई के एक बच्चे की मौत कैंसर से हो गई वहीं एक बेटी ने खुदकुशी कर ली थी। आशा ताई की बेटी वर्षा भोंसले जो एक पत्रकार थी उन्होंने 2012 में सुसाइड कर लिया। आशा ताई को उनका बेटा आनंद संभालते थे। आशा ताई 47 की उम्र में दूसरी शादी की लेकिन 15 साल बाद ही उनके दूसरे पति का निधन हो गया।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News