
Best24News, Dharuhera News : सर्दिया शुरू होते ही कस्बे में ट्रासंफार्मरो की चोरी बढ़ने लगी है। चोर धारूहेड़ा के आस पास गांवों से चार ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। जब बिजली गुल हुई तो चोेरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। सबसे अहम बात यह है चोरी चलती लाईन से ही चोरी कर ले जाते है।
निगम को ढाई लाख का हुआ नुकसान
बता दे धारूहेड़ा के गांव खरखड़ा, खटावली, राजपुरा इस्तमुरार, जीतपुरा से चार बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए है। ट्रांसफार्मरो की चोरी से बिजली निगम को कुल ढाई लाख क नुकसान हुआ है। जब गांव में बिजली गुल हुई तो चोरी का पता चल पाया।
जानिए कहां से हुए चोरी
सर्दियों में चोरी की वारदातें बढ़ जाती है। सबसे अहम बात है चोर चलती बिजली की लाईन से चोरी कर ले जाते है। उनको करंट लगने का भय नही रहता है। बिजली निगम के जोनावास उपमंडल कार्यालय की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के खरखडा से, जीतपुरा शिकायत केंद्र के अंतर्गत दो और राजपुरा शिकायत केंद्र के अंतर्गत एक 25 केवी ट्रांसफार्मर चोरी हुआ।
ये भी पढ़ें:हीरो धारूहेड़ा प्लांट में वेतन समझौता, 3 साल के लिए 23, 653 रु. की वेतन वृद्धि
हर साल होती है चोरी
जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और चोरी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हर साल सर्दियों में ट्रांसफार्मर चोरी होती है। ऐसे मे निगम को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। 14 नवंबर को गांव फदनी चौक के पास लगे 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से चोर कॉपर और तेल सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। इस घटना से बिजली निगम को 62 हजार 725 रुपये का नुकसान हुआ है।
