गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Kudo World Cup 2025 मे भिवाड़ी की आराध्या राव ने जीता रजत पदक, देश का बढ़ाया मान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Sports News:  बुल्गारिया के बुर्गास शहर में 5 और 6 जुलाई को आयोजित कुडो वर्ल्ड कप 2025 (Kudo World Cup 2025)में भिवाड़ी की आराध्या राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक…


Aradhya Rao of Bhiwadi won silver medal in Kudo World Cup 2025 brought pride to the country
Aradhya Rao of Bhiwadi won silver medal in Kudo World Cup 2025 brought pride to the country
Google News Follow us on Google

Sports News:  बुल्गारिया के बुर्गास शहर में 5 और 6 जुलाई को आयोजित कुडो वर्ल्ड कप 2025 (Kudo World Cup 2025)में भिवाड़ी की आराध्या राव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर भारत और राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भिवाड़ी के वृंदा सोनी और भावेश पांडे ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement

भारत की ओर से कुडो इंडिया की 60 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व हेड कोच हांशी मेहुल वोरा और रेंशी विस्पी खराड़ी ने किया। टीम को कुडो इंडिया के चेयरमैन और बॉलीवुड अभिनेता शिहान अक्षय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।Kudo World Cup 2025

आराध्या की इस उपलब्धि में कुडो अलवर के अध्यक्ष सेंसेई सुभाष और सचिव सेंसेई अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा। वहीं कुडो राजस्थान की सचिव व कुडो जोधपुर की अध्यक्ष सेंसेई अरुणा पटेल ने राजस्थान के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।Kudo World Cup 2025

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शनिवार को खिलाड़ियों के भिवाड़ी लौटने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ, भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संदीप दायमा और दिनेश यादव ने आराध्या समेत सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Kudo World Cup 2025

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp