गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

MMAPUY-2.0: बावल नगरपालिका में अन्तोदय मेला 26 को, जानिए कौन कौन ले सकते है भाग

Written by: हर्ष चौहान

Published:

हरियाणा के बावल नगर पालिका परिसर में 26 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (MMAPUY-2.0) के तहत एक अंत्योदय मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य…


MMAPUY-2.0: बावल नगरपालिका में अन्तोदय मेला 26 को, जानिए कौन कौन ले सकते है भाग
MMAPUY-2.0: बावल नगरपालिका में अन्तोदय मेला 26 को, जानिए कौन कौन ले सकते है भाग
Google News Follow us on Google

हरियाणा के बावल नगर पालिका परिसर में 26 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (MMAPUY-2.0) के तहत एक अंत्योदय मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आय बढ़ाना और उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

Advertisement

रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) राहुल मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुसार इस मेले का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की आय बढ़ाना है। मेंले में 3000 से ज्यादा अभ्यर्थियों का बुलाया गया है।

बता दे कि यह आयोजन जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें रोजगार दिलाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेला नगर पालिका परिसर, बावल (रेवाड़ी) में 26 जुलाई 2026 लगाया जाएगा

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी और सहायता एक ही छत के नीचे दी जाएगी।

मेले की प्रमुख विशेषताएं

प्रभावी काउंसलिंग: मेले में आने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थी को विभिन्न विभागों द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

एक ही जगह सभी योजनाएं: सभी संबंधित सरकारी विभाग अपनी स्टॉल लगाएंगे, जहाँ योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

बैंकिंग सेवाएं: मौके पर ही लोन (ऋण) और वित्तीय सहायता की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बैंक प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है

  • पात्रता मानदंड (Eligibility)आय सीमा: परिवार पहचान पत्र (PPP) में सत्यापित वार्षिक आय ₹1,80,000 या उससे कम होनी चाहिए।लक्षित लाभार्थी: सरकार द्वारा चिह्नित सबसे गरीब और जरूरतमंद परिवार।
  • निवास: मुख्य रूप से बावल नगरपालिका क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासी।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)मेले में लाभ लेने के लिए अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज (Originals) और उनकी फोटोकॉपी जरूर लाएं:

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

  • परिवार पहचान पत्र (PPP): इसके बिना किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।आधार कार्ड: परिवार के मुख्य सदस्य और आवेदक का आधार।
  • बैंक खाता पासबुक: बैंक खाता पीपीपी और आधार से लिंक होना अनिवार्य है।जाति प्रमाण पत्र: यदि आप आरक्षित श्रेणी (SC/BC) से संबंधित हैं।
  • आय प्रमाण पत्र: यदि पीपीपी के अलावा कोई अतिरिक्त दस्तावेज हो।पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 4-5 नवीन फोटो।
  • मेले में शामिल होने वाले प्रमुख विभाग (Departments)मेले में एक ही छत के नीचे निम्नलिखित विभाग अपनी स्टॉल लगाएंगे, जहाँ आप सीधे आवेदन कर सकते हैं:
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग: दुधारू पशुओं (गाय, भैंस) की खरीद और डेयरी फार्मिंग के लिए लोन व सब्सिडी।
  • रोजगार एवं कौशल विकास विभाग: युवाओं को मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण (Skilling) और रोजगार के अवसर।
  • मत्स्य पालन विभाग: मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकारी सहायता।
  • खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड: लघु उद्योग और कुटीर उद्योग (जैसे सिलाई, कढ़ाई, मोमबत्ती बनाना) के लिए ऋण योजनाएं।
  • शहरी स्थानीय निकाय (ULB): बावल नगरपालिका के तहत आने वाली विशेष शहरी रोजगार और स्वरोजगार योजनाएं।
  • अग्रणी बैंक (Lead Bank): लोन को मौके पर ही मंजूरी (Approval) देने के लिए विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि।
हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp