
Amrit Bharat Yojana: अमृत भारत योजना के तहत बनाए गए रेलवे स्टेशनों का पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली लोकार्पण किया। वहीं सहारनपुर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया गया। जिसमें करीब 15 करोड़ खर्च आया है। सुबह से ही रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे। अंबाला डिवीजन से आए डीआरएम विनोद भाटिया भी पहुंचे। Amrit Bharat Yojana
विधायक मुकेश चौधरी ने कहा-देश में मोदी और यूपी में योगी की डबल इंजन की सरकार विकास के आयाम छू रही है। डबल इंजन की सरकार ने विपक्ष और लोगों को विकास किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की हुई घटना का सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से करारा जवाब दिया। अब पाकिस्तान की बोलने की हिम्मत नहीं है, विश्व पटल पर एक फिर भारत की धाक बनी हुई है। Amrit Bharat Yojana
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
ये हुए कार्य
तीन रिटायरिंग रूम का नवीनीकरण
वेटिंग हॉल का नवीनीकरण
एसी वेटिंग रूम का नवीनीकरण
मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड लगे
रैखिक मी प्लेटफार्म शेल्टर की स्थापना
दो एसकेलेटर ( विद्युत चलित सीढ़ी) लगाई
एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो लिफ्ट को जोड़ा
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
परिसर में भगवान बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा लगाने के अलावा सुंदरी करण किया
ध्वज मस्तूल व मुखौटा तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था
UTS और PRS हॉल का नवीनीकरण
चार टॉयलेट्स का नवीनीकरण
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
सर्कुलेटिंग एरिया का पूर्ण विकास जिसमें चौड़ी सड़के
पैदल रास्ते (8531 वर्ग मीटर) बनाए गए।
यात्रियों के आसान आवाजाही के लिए नए प्रवेश व निकास द्वारा का निर्माण
वाहन पार्किंग के लिए एरिया का विकास
स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर नया एंट्रेंस पोर्च
दिव्यांगों के लिए रैम्प
दिव्यांगों के लिए दो नए टिकट बुकिंग विंडो
दिव्यांग के लिए पार्किंग के दो स्थान निर्धारित
आसान दिशा सूचक साइन बोर्ड
एग्जीक्यूटिव लाउंज का नवीनीकरण
प्लेटफार्म नंबर 4 की सतह में सुधार
सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड लगाए
