शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Alwar crime:रेवाड़ी स्टेशन पर हुआ था पर्स चोरी? डेढ माह बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Alwar crime: रेवाड़ी: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स चोरी के मामले में एक डेढ माह बीतने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पीडित…


रेवाड़ी स्टेशन पर हुआ था पर्स चोरी? डेढ माह बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली
रेवाड़ी स्टेशन पर हुआ था पर्स चोरी? डेढ माह बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली
Google News Follow us on Google

Alwar crime: रेवाड़ी: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स चोरी के मामले में एक डेढ माह बीतने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पीडित कार्रवाई की मांग को लेकर दो बार जीआरपी अधिकारियो से मिल चुकी है। Alwar crime

Advertisement

अलवर की रहने वाले कविता पत्नी उपेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत बताया था कि 7 नवंबर 2025 को कविता अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20487 में यात्रा कर रही थीं। जब ट्रेन स्टेशन पर करीब 10 बजकर 30 मिनट पर खड़ी थी, उसी दौरान अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने उनके पर्स चोरी कर लिया।

पर्स में एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी के टॉप्स, केनरा बैंक का एटीएम कार्ड और सात हजार रुपये नकदी थी। महिला की शिकायत पर जीआरपी रेवाड़ी ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पूनम देवी को सौंपी गई है। Alwar crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

पीड़ित महिला का आरोप है कि जीआरपी इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही  है जबकि  सीसीटीवी फुटेज में एक महिला साफ बैग चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस कार्रवाई को लेकर कई बार पुलिस से मिली लेकिन हर बार खाना पूर्ति की जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp