शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Alfalah University पर कसेगा शिकंजा, NCMEI की सुनवाई पर​ टिकी निगाहें

Written by: सुनील चौहान

Published:

फरीदाबाद: आतंकी गतिविधियों के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आई धौज स्थित(Alfalah University) अलफलाह यूनिवर्सिटी पर जल्द ही शिंकजा करने वाला है। यूनिवर्सिटी को मिले अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के दर्जे को लेकर…


Al-Falah University
Al-Falah University की मान्यता को लेकर चिंता, 15 माता-पिता ने की बैठक, छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठाए
Google News Follow us on Google

फरीदाबाद: आतंकी गतिविधियों के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आई धौज स्थित(Alfalah University) अलफलाह यूनिवर्सिटी पर जल्द ही शिंकजा करने वाला है। यूनिवर्सिटी को मिले अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के दर्जे को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (NCMEI) में 28 जनवरी को अहम सुनवाई तय की गई है। बता दे कि आयोग यूनिवर्सिटी को दिए गए अल्पसंख्यक दर्जे से जुड़े तथ्यों, नियमों और शर्तों की गहन समीक्षा करेगा।

Advertisement

 

इस सुनवाई में यदि यूनिवर्सिटी प्रबंधन आयोग को संतोषजनक जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, तो उसका माइनॉरिटी दर्जा रद्द किया जा सकता है। सुनवाई में आयोग यह भी देखेगा कि यूनिवर्सिटी द्वारा अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान से संबंधित दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन किया गया है या नहीं। सुनवाई को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।फिलहाल 28 जनवरी को होने वाली NCMEI की सुनवाई को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस सुनवाई का फैसला अलफलाह यूनिवर्सिटी के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। Alfalah University

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

होगी कार्रवाई: हरियाणा सरकार भी अलफलाह यूनिवर्सिटी को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। सरकार प्राइवेट यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल पास कर निजी विश्वविद्यालयों पर निगरानी और नियंत्रण बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है। इस बिल के तहत सरकार को यूनिवर्सिटी प्रशासन में हस्तक्षेप और व्यवस्थाओं की जांच का अधिक अधिकार मिल सकता है, जिससे अलफलाह यूनिवर्सिटी भी सीधे तौर पर प्रभावित होगी। Alfalah University

सरकार की इस पहल से यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि यदि सरकार का हस्तक्षेप बढ़ता है तो यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और लंबे समय से उठ रहे सवालों पर भी अंकुश लग सकेगा Alfalah University

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp