Heavy Rain Alert: तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में मचेगा कोहराम

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। यहीं वजह है कि पिछले दो दिनों में राजधानी दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि, इन दिनों दक्षिण हरियाणा और पूर्वोत्तर राजस्थान के निचले स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इसके अलावा उत्तर पंजाब और पाकिस्तान की सीमा से सटे क्षेत्रों में भी एक और परिसंचरण सक्रिय है। इन दोनों को जोड़ता हुआ ट्रफ दिल्ली के आसपास से गुजर रहा है। यह धीरे-धीरे दक्षिण की ओर खिसक कर उत्तर पंजाब से लेकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक विस्तारित हो सकता है।

इन राज्यों में हो सकती बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि,मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि पंजाब, यूपी, राजस्थान और हरियाणा समेत पूरे पूरे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव का कहर जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को मेघालय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, असम, अंदरूनी कर्नाटक, माहे, कोंकण, पुडुचेरी, गोवा सहित कोडाईकनाल के कुछ इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा मंगलवार को ही बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, तेलंगाना, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में 25 मई तक भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग ने थंडर स्टॉर्म और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिलानी और गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से क्रमश: 4.8 डिग्री और 3.5 डिग्री ज्यादा है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now