मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Weather Update : हरियाणा समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Written by: Best24News

Published:

 Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदल ली है . भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और…


 Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदल ली है . भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है . दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं .

Advertisement

मध्य और पूर्व भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना
मध्य भारत और उससे सटे राज्यों में अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है . इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

मध्य प्रदेश
विदर्भ
छत्तीसगढ़
झारखंड
ओडिशा
बिहार
पश्चिम बंगाल और सिक्किम

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है .

पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के कई जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है .
इसके साथ ही बिजली गिरने और भारी बारिश से नुकसान की आशंका जताई गई है .

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रभावित राज्य:
अरुणाचल प्रदेश (15 से 18 मई तक भारी बारिश की संभावना)
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा – यहां तेज हवा और बारिश का दौर जारी रह सकता है .
दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है . इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: Weather Update

आंध्र प्रदेश
कर्नाटक
केरल
तमिलनाडु
यहां भी बिजली के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है . पहाड़ी और तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है .

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
15 से 18 मई के बीच, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी मौसम खराब रहने के संकेत हैं .

गरज और बिजली के साथ
30 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
निचले इलाकों में जलभराव और पेड़ों के गिरने जैसे खतरे बने रहेंगे
लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले इलाकों में जाने से बचें और मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर रखें .

क्या करें और क्या न करें?
तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े न हों
मोबाइल, बिजली के उपकरणों का कम इस्तेमाल करें
निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से सतर्क रहें
ट्रैफिक और ट्रेनों पर असर की संभावना, यात्रा से पहले स्थिति जांचें
किसान फसलों को लेकर सावधानी बरतें Weather Update

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp