मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Railway Stations: हरियाणा में इन रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सेवाएं, सरकार ने तैयार किया प्लान

Written by: Best24News

Published:

Haryana Railway Stations : अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत और गोहाना स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दोनों रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण का करीब 75…


Haryana 2025 05 18T150555.157
Haryana 2025 05 18T150555.157
Google News Follow us on Google

Haryana Railway Stations : अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत और गोहाना स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दोनों रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

Advertisement

सोनीपत में 29 करोड़ और गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये की लागत से यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी। सोनीपत स्टेशन पर बन रहे 200 मीटर और 45 फीट चौड़े भवन में एक साथ 450 यात्रियों के एकत्र होने की सुविधा होगी।Haryana Railway Stations

पांडवों के नाम से बनाए जाएंगे गुंबद

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यात्रियों को महाभारत काल के इतिहास से जोड़ने के लिए सोनीपत के प्रवेश द्वार पर पांचों पांडव भाइयों के नाम से गुंबद बनाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए गुरुग्राम की एक कंपनी के आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है।

भवन निर्माण के बाद ही प्रवेश द्वार पर गुंबद बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे धार्मिकता को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे ने सोनीपत में अप्रैल 2025 तक, जबकि गोहाना स्टेशन पर मार्च में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

दोनों स्टशनों का होगा सौंदर्यीकरण

जालंधर की कंपनी के कर्मचारी दोनों स्थानों पर 12 मीटर चौड़ा एक और फुट ओवरब्रिज बना रहे हैं। सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, कमर्शियल सेंटर, कोच गाइडेंस सिस्टम, फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

गोहाना में भी 2 लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचे प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। पार्किंग के विस्तार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। स्टेशनों पर एलईडी लाइटिंग के साथ सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे।Haryana Railway Stations

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

दोनों स्टेशनों के आधुनिकीकरण और काम को तेजी से करवाने के लिए सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मिल चुके हैं। इसके बाद दोनों स्टेशनों पर काम में तेजी लाई गई है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp