
Ahmedabad Plane Crash: भारत आई ब्रिटेन की रहने वाली भूमि चौहान ने बताया कि वहा दो साल पहले ब्रिटेन में बसने के बाद पहली बार अहमदाबाद आई थीं। भूमि चौहान ने कहा, ‘‘जब से मुझे दुर्घटना के बारे में पता चला है, मैं उसी समय कांप रही हूं। मैं दोपहर 1.30 बजे हवाई अड्डे से निकली, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण मेरी फ्लाइट छूट गई थी।
जाम ने बचा दी मेरी जान: भूमि चौहान, अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की उड़ान छूटने पर भगवान और अपने भाग्य का शुक्रिया अदा कर रही हैं जो भारी ट्रैफिक में फंसने की वजह से हवाई अड्डे पर देरी से पहुंची थीं। Ahmedabad Plane Crash
हादसे का अपडेट: फ्लाइट AI-171, अब तक 297 मौतों की पुष्टि हुई है। इनमें 229 यात्री, 12 क्रू मेंबर और 56 हॉस्टल में रहने वाले लोग शामिल हैं। सरकार ने हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
Bhumi Chauhan ने कहा कि वह लंदन जाने वाली उड़ान संख्या एआई 171 में सवार होने से सिर्फ 10 मिनट से चूक गईं। बता दें कि एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं.’’ उन्होंने कहा कि वह छुट्टियों के लिए भारत आई थीं और गुरुवार की उड़ान से लंदन वापस जाने वाली थीं, जिसने दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरी और अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
भूमि चौहान ने जताया दुख: बता दे कि इस हादसे में 297 लोगों की जान चली गई। भूमि ने भावुक होकर कहा, “मेरी तो जान बच गई, लेकिन इतने सारे परिवार उजड़ गए। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।”
ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार
