गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Agra Looteri Dulhan: सुहागरात पर दुल्‍हन ने दूल्‍हे को पिलाया दूध, फिर जो हुआ वो देख सबके उड़ गए होश

Written by: Best24News

Published:

Agra Looteri Dulhan: यूपी के आगरा में इन दिनों लुटेरी दुल्‍हन का खौफ है। वो शादी कर आती है और सुहागरात पर दूल्‍हे के अरमानों को चकनाचूर कर कैश और जेवर लेकर…


Agra Looteri Dulhan: यूपी के आगरा में इन दिनों लुटेरी दुल्‍हन का खौफ है। वो शादी कर आती है और सुहागरात पर दूल्‍हे के अरमानों को चकनाचूर कर कैश और जेवर लेकर फरार हो जाती है।

Advertisement

मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सीता नगर इलाके का है। यहां एक युवक की अग्नि के सात फेरे लेकर शादी हुई, शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और दुल्हन ससुराल पहुंची। दुल्हन ने रात में पति और परिवारवालों को दूध पिलाया और फिर ऐसा कांड किया सब चौंक गए। मामला पुलिस तक पहुंचा।

इसके बाद तो मोहल्ले भर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिसमें शादी तय कराई थी उसकी खोज शुरू हुई वो भी पुलिस को नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है, जल्दी की मामला सुलझ जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक सीता नगर निवासी कुसुमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि 1 मई को एक व्यक्ति बेटे के पास आया, जिसका नाम जयप्रकाश था। उसने कहा कि बेटे की शादी करवा दूंगा, एक गरीब लड़की का रिश्ता है, लेकिन शादी का पूरा खर्चा उठाना पड़ेगा।

बिचौलिए जयप्रकाश की बातों में पूरा परिवार आ गया और बेटे की शादी के लिए तैयार हो गए। 4 मई को बिचौलिए का कॉल आया कि लड़की और लड़की के परिजन आ गए हैं, तुम सब भी आ जाओ, शादी करवा देते हैं, जिसके बाद परिवार में शादी की खुशी का माहौल बन गया और सब खुशी-खुशी शादी के लिए पहुंच गए। शादी की रस्में शुरू हुईं और अग्नि के आगे सात फेरे हुए। दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को माला पहनाई और शादी संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp