Accident News: तेज रफ्तार कार ने रेवाडी में महिला को कुचला

On: March 21, 2026 11:47 PM
Follow Us:

Accident News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में करनावास गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सडक पार कर रही एक महिला का कुचल दिया। हादसे में बिहार की रहने वाली 56 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई।Accident News

थाना रेवाडी में दी शिकायत में सुनीता के पति शम्भू राय ने बताया वे बिहार के ददेहा के रहने वाले हैं। वे पिछले कई सालों से परिवार के साथ करनावास कालका पेट्रोल पंप के पास झुग्गी में रह रहे हैं।Accident News

सुनीता गांव करनावास से पानी लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सुनीता के सिर में चोट लगी। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Accident News

पुलिस ने महिला के पति के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज ​कर लिया है तथा मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है।Accident News

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now