Accident in Rewari: दिल्ली-जयुपर हाईवे पर टायर बदल रहे चालक को ट्रक ने कूचला

On: May 23, 2025 11:20 AM
Follow Us:

Accident in Rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ ओवरब्रित केपास सड़क किनारे टायर बदल रहे पिकअप गाड़ी के चालक को ट्रक ने कुचल दिया। मृतक नूंह के सालाहेड़ी गांव का रहने वाला था। जिसके चचेरे भाई की शिकायत पर धारूहेड़ पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में नूंह के सालाहेड़ी गांव निवासी अनवर ने बताया कि वह 22 मई को महेद्रगढ़ से मुर्गा लोड करके दिल्ली के लिए रवाना हुआ थे। उसका भाई मुशर्रफ की गाड़ी मेरे आगे चल रही थी। दिल्ली-जयुपर हाईवे के धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर टायर पंक्चर हो गया। मुशर्रफ टायर चेंज करने लगा।

ट्रक ने मारी सीधी टक्कर: अनवर ने बताया कि जयुपर की तरफ से एक ट्रक पिकअप में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसका भाई मुशर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मैं रेवाड़ी के अस्पताल लेकर गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। Accident in Rewari

 

अनवर की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे कैमरों की मदद से ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now