
ACB Haryana : रा.स. एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau), गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रेवाड़ी की अदालत में चालान प्रस्तुत कर दिया है। ब्यूरो द्वारा जिन आरोपियों के विरुद्ध चालान दायर किया गया है, उनमें मनीष गोदारा निवासी गांव खावड़ा कलां जिला फतेहाबाद, मनोज कुमार निवासी गांव सागरपुर जिला महेंद्रगढ़ और राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर 12 फरटियों रोड, लौहारू जिला भिवानी शामिल हैं।ACB Gurgram
ब्यूरो अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार संबंधी केस की जांच पूरी होने के बाद संपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए और केस फाइल न्यायालय में प्रस्तुत कर दी गई है। चालान दाखिल होने के बाद अदालत में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
ब्यूरो का कहना है कि भ्रष्टाचार मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
