गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

ACB Action: हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Written by: Best24News

Published:

ACB Action: हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में  राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज दिनांक 25.7.2025 को…


Advertisement

ACB Action: हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में  राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा आज दिनांक 25.7.2025 को कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर जिला पलवल में 50 करोड रू से अधिक सरकारी राशी के गबन के मामले में दर्ज अभियोग संख्या 05 दिनांक 24.01.2025 धारा 7, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट व धारा 61(2), 316(2),316(5), 318, 318(4), 336(3), 338 बी0एन0एस0 व धारा 43 व 66-सी आई.टी. एक्ट भा0द0सं0 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में 4 सह आरोपीयान (1) सुनील उर्फ सोनू पुत्र श्री अमरनाथ निवासी गांव किसवागढी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) (2) चतर सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी दौलती का कोठरा हसनपुर थाना हसनपुर जिला पलवल (3) श्याम सिंह पुत्र श्री नानक चन्द निवासी गांव माहौली थाना हसनपुर जिला पलवल (4) गोल्डी पुत्र श्री लाल सिंह निवासी गांव डराना थाना हसनपुर जिला पलवल को गिरफतार किया गया है। इन आरोपियो को कल माननीय न्यायालय, पलवल में पेश किया जाएगा।

अभियोग में तफतीश के दौरान आरोपी राकेश क्लर्क की फर्जी फर्म दीपक मैन पावर को अदा की गई सरकारी गबन राशी में से आरोपी राकेश के परिचित आरोपी सुनील उर्फ सोनू के बैंक खाता में 33,19,500/-रूपये, चतर सिंह के बैंक खाता में 10,42,50,000/-रूपये, श्याम सिंह के बैंक खाता में 48,06,200/-रूपये व गोल्डी के बैंक खाता में 15,00,000/-रूपये ट्रांसफर किये जाने पाये गये है। आरोपीयान द्वारा अपने-2 बैक खाता में आई राशी को नकद निकालकर गबन किया जाना पाया गया है। राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफतार आरोपीयान से गबन की गई राशी के लेन-देन के सम्बन्ध में बैंक खातों से प्राप्त रिकार्ड के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की फरीदाबाद द्वारा उपरोक्त अभियोग में 9 मुख्य आरोपियों (राकेश क्लर्क, शमशेर एस.ओ., गौतम कम्पयूटर ऑपरेटर, अनूप क्लर्क, विवेक स्टैनो, तेजेन्द्र कम्पयूटर ऑपरेटर, दीपक प्रो. फर्म दीपक मैन पावर, सतपाल सेवादार व विजेन्द्र टैªजरी अधिकारी) को पहले ही गिरफतार करके जेल भेजा जा चुका है तथा इन सभी आरोपियो के विरूद्व चालान दिनंाक 23.4.2025 को माननीय न्यायालय, पलवल में दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आरोपीयान की सम्पत्तियों की कुर्की के सम्बन्ध में माननीय अदालत द्वारा अलग से कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp