स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- काम की चर्चा करें, दूसरों के नाम का सहारा नहीं

On: September 16, 2026 6:13 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि अहीरवाल किसी एक बिरादरी से नहीं, बल्कि 36 बिरादरियों के आपसी भाईचारे और एकजुटता से बनता है।
धारूहेड़ा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि अहीरवाल किसी एक बिरादरी से नहीं, बल्कि 36 बिरादरियों के आपसी भाईचारे और एकजुटता से बनता है।

धारूहेड़ा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि अहीरवाल किसी एक बिरादरी से नहीं, बल्कि 36 बिरादरियों के आपसी भाईचारे और एकजुटता से बनता है। दक्षिणी हरियाणा की पहचान यहां रहने वाले सभी लोगों से मिलकर बनी है और क्षेत्र के हक व स्वाभिमान की लड़ाई भी सभी को साथ लेकर ही लड़ी जा सकती है। वह महेश्वरी में आयोजित एक समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थीं।

धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग
धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग

आरती राव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के गांवों में लगातार दौरे कर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों और नेताओं को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना चाहिए तथा उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों से सीधे बातचीत करने से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को समझने का अवसर मिलता है।

धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग
धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग

उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अपने काम और उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाय राव इंद्रजीत सिंह के नाम का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास करते हैं। यदि किसी नेता को अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करनी है तो उसे अपने काम और उपलब्धियों की चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों ने साथ दिया तो दक्षिणी हरियाणा की आवाज को मजबूती से उठाने में वह पीछे नहीं रहेंगी।

धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग
धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग

इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दलवीर, नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा, महेश्वरी की सरपंच मीनाक्षी, अनिल यादव, राकेश राव, अजीत अजय पाटोदा, रणधीर सिंहसहित अन्य लोग मौजूद रहे।

धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग
धारूहेड़ा: महेश्वरी में आयोजित कार्यकम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व अन्य लोग

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now