शनिवार, 7 नवम्बर 2026

AAP MLA incident: जामनगर में आप विधायक पर जूता फेंकने से मचा हंगामा बदले की कहानी में आरोपी ने खुद किया पूरा खुलासा

Written by: Best24News

Published:

AAP MLA incident: गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल गरम हो गया। गुरुवार को गुजरात जोड़ो अभियान की मीटिंग चल रही थी और मंच पर…


AAP MLA incident: जामनगर में आप विधायक पर जूता फेंकने से मचा हंगामा बदले की कहानी में आरोपी ने खुद किया पूरा खुलासा
AAP MLA incident: जामनगर में आप विधायक पर जूता फेंकने से मचा हंगामा बदले की कहानी में आरोपी ने खुद किया पूरा खुलासा
Google News Follow us on Google

AAP MLA incident: गुजरात के जामनगर में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल गरम हो गया। गुरुवार को गुजरात जोड़ो अभियान की मीटिंग चल रही थी और मंच पर AAP विधायक गोपाल इटालिया भाषण दे रहे थे। तभी भीड़ में मौजूद एक युवक अचानक आगे बढ़ा और इटालिया पर जूता फेंक दिया। जूता मंच के पास गिरा और वहां मौजूद कार्यकर्ता भड़क गए।

Advertisement

जैसे ही जूता फेंकने की घटना हुई, इटालिया के समर्थक उस युवक पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ ही मिनटों में मीटिंग का माहौल अफरा तफरी में बदल गया। कई कुर्सियां टूट गईं और मेन हॉल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक जूता फेंकने वाले युवक की पहचान छत्रपाल सिंह जडेजा के रूप में हुई है। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे जामनगर के गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति अब स्थिर बताई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी युवक का एक वीडियो कबूलनामा भी सामने आया है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसने यह कदम बदले की भावना से उठाया है। उसका दावा है कि वर्षों पहले गोपाल इटालिया ने प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका था जो उस समय गुजरात के गृह राज्य मंत्री थे। वीडियो में युवक ने कहा कि उसका नाम भी जडेजा है और उसने ‘उस पुरानी घटना का बदला’ लिया है।

वहीं गोपाल इटालिया ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई आरोपियों के बयान और सबूतों के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp