Breaking News: हरियाणा के 22 वे AIIMS माजरा के पास सब्जी की दुकान लगाने वाला दुकानदार अचालक लापता हो गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सुराग नही लगा।
बता दे कि राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम मेहतावास निवासी अर्जुन शर्मा पुत्र सोमदत्त शर्मा ने राजस्थान बॉर्डर पर AIIMS माजरा के पास सब्जी की दुकान की हुई है। वह रोजाना की तरह कल शाम घर से दुकान के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।Breaking News
परिजनों ने बताया कि देर रात तक घर न पहुंचने पर आसपास के इलाकों और परिचितों में उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी संपर्क किया गया, फिर भी अर्जुन शर्मा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अर्जुन शर्मा के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 7023946394 पर संपर्क करें।




