
Haryana News: गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी इलाके में बुधवार देर शाम को बडा हादसा हो गया। पुलिस नाके पर चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार ट्राले ने पुलिस कॉन्स्टेबल अजय कुमार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अजय कुमार रेवाड़ी के रहने वाले थे तथा रात को वहां (On duty in Gurugram)ड्यूटी पर तेनात थे।
पुलिस ने बताया रात को कॉन्स्टेबल अजय (Police karmi ajay yadav)एक महिंद्रा पिकअप की चेकिंग कर रहे थे, तभी पीछे से आए ट्राले ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप आगे की ओर उछल गई और ट्राला सीधे अजय कुमार को अपनी चपेट मे ले लिया।Haryana News
हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत अजय कुमार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों और हाईवे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।Haryana News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जानिए कोन है अजय यादव: बता दे कि कॉन्स्टेबल अजय कुमार रेवाड़ी जिले के कुमरौदा जाटूसाना गांव के रहने वाले थे। वह वर्ष 2019 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और तभी से गुरुग्राम में ही सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
