गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Highway: हरियाणा में बनेगा नया हाईवे, इन 30 गांव को होगा मोटा फायदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Highway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड…


New Highway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार ने पलवल, नूंह और गुरुग्राम जिलों में 0.00 से 71.00 किलोमीटर तक 4 लेन होडल-नूंह-पटौदी-पटोदा सड़क यानि होडल-नूंह-तावडू-बिलासपुर सड़क को मंजूरी दे दी है, जिसकी अनुमानित लागत 616 करोड़ 01 लाख रुपये है।

Advertisement

यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी वित्त समिति ‘सी’ की बैठक में लिया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर आवंटन प्रक्रिया में बदलाव करने के निर्देश दिए और कहा कि विभाग ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव करें, ताकि ऑनलाइन माध्यम से टेंडर प्राप्त करने के बाद ठेकेदारों को परियोजना छोड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के कारण विकास परियोजनाओं में होने वाली अनावश्यक देरी को दूर किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि नई व्यवस्था के तहत यदि एल-1 (सबसे कम बोली लगाने वाला) किसी कारणवश परियोजना को बीच में ही छोड़ देता है, तो ठेका स्वतः ही एल-2 बोली लगाने वाले को दे दिया जाना चाहिए, जो निर्धारित दरों पर कार्य पूरा करता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य होडल-नूंह-पटौदी-पटोदा मार्ग पर माल और यात्रियों दोनों की आवाजाही की दक्षता बढ़ाना है। यह परियोजना चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, दिल्ली-मथुरा-आगरा (एनएच-19), दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनई-4), गुरुग्राम-नूंह-राजस्थान (एनएच-248ए) और दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) पर कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार करेगी।

इन गांवों को होगा फायदा

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रस्तावित उन्नयन से इस मार्ग पर स्थित कई गांवों को भी लाभ होगा, जिनमें बिलासपुर, पथरेरी, अडबर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोदा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर, जयसिंहपुर, झामुवास, कलिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखो, सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजट, सौंदहद शामिल हैं। उत्तरावर, शहर-नूंह, होडल, तावडू जिला नूंह और पलवल।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp