गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Flyover: गुरुग्राम में बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Flyover: हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दादी सती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर बनाने की योजना की…


A new flyover will be built in Gurugram Haryana
A new flyover will be built in Gurugram Haryana
Google News Follow us on Google

New Flyover: हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दादी सती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर बनाने की योजना की नए सिरे से DPR तैयार की जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में सलाहकार कंपनी को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं।

Advertisement

नए सिरे से तैयार होगी DPR

GMDA द्वारा पहले तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 59 करोड़ रुपये खर्च आना था, लेकिन सलाहकार कंपनी की तरफ से 83 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। यह हरियाणा सरकार की प्रशासनिक मंजूरी स 24 करोड़ रुपये अधिक है। ऐसे में इस कंपनी को नए सिरे से DPR तैयार करने के आदेश दिए हैं। New Flyover

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

द्वारका एक्सप्रेसवे से दादी सती चौक होते हुए आईएमटी मानेसर तक रोड जाता है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3-3 लेन के अंडरपास है। ऐसे में वाहनों को दादी सती चौक पर भारी भरकम जाम लग जाता है। New Flyover

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए GMDA ने इस बिजी रहने वाले चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। ये फ्लाईओवर 3- 3 लेन का बनाया जाएगा। इससे वाहन चालकों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।

GMDA द्वार दादी सती चौक से लेकर आईएमटी मानेसर तक नई सड़क बनने जा रही है। 3-3 लेन की मुख्य सड़क के अलावा दोनों और 2-2 लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य किया जाना है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp