मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

New Expressway : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बनेगा नया एक्‍सप्रेसवे, जानें क्या रहेगा रूट

Written by: Best24News

Published:

 New Expressway : NCR की रोड कनेक्टिवटी को मजबूत बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने एक नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेसवे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के…


 New Expressway : NCR की रोड कनेक्टिवटी को मजबूत बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड ने एक नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेसवे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच में बनाया जाएगा। बता दें कि ये एक्सप्रेसवे ओखला बैराज (कालिंदी कुंज के पास) से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनाया जाएगा। मौजूदा 25 किलोमीटर लंबे नोएडा एक्‍सप्रेसवे पर बढ़ती ट्रैफिक को देखते हुए इस एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी गई हैं।New Expressway

Advertisement

इस मार्ग पर रिहायशी और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ-साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण भी वाहनों की संख्‍या आगे और भी बढेगी। इसी को देखते हुए अब नोएडा प्राधिकरण ने एक और एक्‍सप्रेसवे बनाने की योजना बनाई है। नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना के लिए व्यापक ट्रैफिक सर्वे और व्यवहार्यता अध्ययन कराएगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नए एक्‍सप्रेसवे बनाने के लिए दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहला, आठ लेन का ग्राउंड एक्सप्रेसवे. दूसरा, छह लेन की एलिवेटेड सड़क नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को शामिल करना चाहता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यदि NHAI इसे राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित नहीं करता, तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मिलकर इस परियोजना को आगे बढ़ाएंगे। सूत्रों के अनुसार, तीनों प्राधिकरण एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाकर परियोजना को पूरा कर सकते हैं।

ये रहेगा रूट
नया एक्सप्रेसवे ओखला बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे तक हिंडन-यमुना दोआब के माध्यम से बनाया जाएगा। मौजूदा सड़क संरचना को ध्यान में रखते हुए इसका मार्ग तय किया जाएगा. वर्तमान में ओखला बैराज से 11 किलोमीटर तक चार लेन की सड़क मौजूद है, जो सेक्टर 94, 124, 125, 126, 127, 128, 129, 130, 131, 132, 133, 134 और 135 के पास से गुजरती है. आगे 14 किलोमीटर लंबी हिंडन-यमुना दोआब बंध सड़क सेक्टर 150, 160, 162, 164, 165 और 167 के पास से होकर गुजरती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नए एक्‍सप्रेसवे को सेक्टर 168 को फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे और सेक्टर 150 में सेक्टर 149A और 150 के बीच मुख्य सड़क जोड़ने की योजना है. एक्सप्रेसवे पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स, लूप्स और अंडरपास को खास योजना के तहत विकसित किया जाएगा.

नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बढ़ने से चिंता
नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह रिहायशी, औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों का बड़े पैमाने पर विकास और कोविड के बाद ग्रेटर नोएडा की बढ़ती आबादी है। इस कारण एक्सप्रेसवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द ही वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया, तो नोएडा एक्सप्रेसवे भी दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे की तरह ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ सकता है।New Expressway

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp