शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana: हरियाणा में मरीज का बड़ा ऑपरेशन, 8125 पथरी निकली, ऑपरेशन में 60 मिनट तो पथरी गिनने में लगे 6 घंटे

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  हरियाणा के गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में 70 साल के मरीज के गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) से 8,125 पथरी निकाली। इसे निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम को एक घंटा…


Haryana:  हरियाणा के गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में 70 साल के मरीज के गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) से 8,125 पथरी निकाली। इसे निकालने के लिए डॉक्टरों की टीम को एक घंटा लग गया, लेकिन पथरियों को गिनने का सिलसिला 6 घंटे तक चला।

Advertisement

.

बुजुर्ग व्यक्ति कई सालों से पेट के दर्द, बीच-बीच में बुखार आने, भूख न लगने और कमजोरी के साथ-साथ छाती और पीठ में भारीपन की शिकायत से परेशान था। ऑपरेशन के बाद मरीज को इससे निजात मिली है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इस मामले को गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. अमित जावेद और जीआई ऑन्कोलॉजी, मिनिमल एक्सेस एंड बेरियाट्रिक सर्जरी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. नरोला यंगर की टीम ने लीड किया। उनके नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने पथरी को निकाला।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp