गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

दिल्ली वासियों के लिए बड़ा निर्देश! सिर्फ ग्रीन पटाखों की छूट, पटाखे जलाने का समय और स्थान की पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

दिल्ली प्रशासन ने इस साल दिवाली पर प्रदूषण नियंत्रण और उत्सव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की सशर्त अनुमति दी है। प्रशासन ने पूरे…


A major directive for Delhi residents Only green firecrackers are allowed with complete information on the timing and location of firecrackers
A major directive for Delhi residents Only green firecrackers are allowed with complete information on the timing and location of firecrackers
Google News Follow us on Google

दिल्ली प्रशासन ने इस साल दिवाली पर प्रदूषण नियंत्रण और उत्सव के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की सशर्त अनुमति दी है। प्रशासन ने पूरे शहर में पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए 163 लाइसेंस जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि केवल NEERI द्वारा प्रमाणित और वैध QR कोड वाले ग्रीन पटाखे ही बेचे और खरीदे जा सकते हैं।

Advertisement

पटाखे जलाने का निर्धारित समय

राजधानी में ग्रीन पटाखे केवल दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के दिन ही जलाए जा सकते हैं। समय सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक तय किया गया है। पुलिस ने लड़ी वाले पटाखों (Joint or String Crackers) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कहां से खरीदें ग्रीन पटाखे

163 वैध दुकानों से ही पटाखे खरीदे जा सकते हैं। लाइसेंस वितरण इस प्रकार है:

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

  1. शाहदरा: 26

  2. पूर्वी दिल्ली: 25

    ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

  3. उत्तर पूर्वी दिल्ली: 21

  4. उत्तरी दिल्ली: 18

नोएडा निवासी भी पूर्वी दिल्ली की अधिकृत दुकानों से ग्रीन पटाखे खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बचे हुए स्टॉक पर नियम

दिवाली के बाद, 20 अक्टूबर के बाद, सभी अस्थायी लाइसेंसधारक दुकानों को अपने बचे हुए स्टॉक को 22 अक्टूबर तक थोक विक्रेता को लौटाना होगा। पुलिस स्टॉक की विशेष रूप से जांच करेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस और दुकान दोनों निलंबित किए जा सकते हैं। दिवाली के दिन विशेष गश्त की जाएगी, खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp